Sunday 27 March 2016

आज भी भारत में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली अंग्रेजी किताब है ‘हैरी पॉटर’


यह जानकर बहुत ही आश्चर्य हुआ कि आज भी इस आधुनिक युग में किताब पढ़ने वालों की कमी नहीं है। वहीं दूसरी ओर अंग्रेजी कें धुरंधर और बड़े साहित्यकारों को को पछाड़ते हुए जेके रोलिंग आगे निकल गई हैं। एक सोशल मीडिया रिसर्च में यह सामने आया है कि आज भी दुनिया भर में सबसे ज्यादा ‘हैरी पाॅटर’ की किताबें पढ़ी जाती हैं। फेसबुक पर एक स्टेटस मैसेज काफी चल रहा था कि जिसमें ‘प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद की 10 किताबों के नाम लिखने थे’। इस स्टेटस पर न सिर्फ लोगों ने अपनी पसंदीदा किताबों के नामों के साथ स्टेटस अपडेट लिखे बल्कि अपने मित्रों को भी प्रोत्साहित किया। बाद में इन स्टेटस अपडेटों में सबसे ज्यादा दर्ज की गई शीर्ष 20 किताबों की सूची तैयार की गई और अलग से जारी की गई। इसके लिए 1,30,000 स्टेटस का अध्ययन किया गया और मजेदार तथ्य यह रहा कि शीर्ष 20 पुस्तकों में अधिकतर किताबें बच्चों के लिए लिखी हुई रहीं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी वोटिंग के लिए भारतीयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अमेरिकन के बाद वोट करने वालों में दूसरे नंबर पर रहे।
                          इस निष्कर्ष को लेकर रिसचर्स का कहना था कि जिन किताबों को हम अपने बालपन या किशोरवय के दौरान पढ़ते हैं, उनका हमारे मन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है, और इसी कारण शीर्ष पर रही किताबों में अधिकतर बच्चों की थीं। अंततः विश्वभर में सबसे ज्यादा पसंद की गई किताब साबित हुई ब्रिटिश लेखिका जेके रॉलिंग की लिखी श्रृंखला ‘हैरी पॉटर’ और दूसरे तथा तीसरे स्थान पर क्रमशः हार्पर ली द्वारा लिखित ‘टु किल अ मॉकिंगबर्ड’ तथा जेआरआर टॉलकिन द्वारा रचित ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ रही। इस शोध के कुछ महत्वपूर्ण पहलू थे कि लगभग एक लाख लोगों के इन स्टेटस अपडेटों में महिलाओं की तादाद पुरुषों की तुलना में तीन गुना से भी ज्यादा रही। इसमें भाग लेने वालों में से 63 प्रतिशत अमेरिकी थे, जबकि 9.3 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर भारतीय रहे और 6.3 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर ब्रिटिश लोग रहे तथा सभी प्रतिभागियों की औसत आयु 37 वर्ष रही।
               वैसे भारत में अगर देखा जाए तो हैरी पाॅटर की उपलब्धता सभी जगह है। इस किताब की श्रृंखलाओं की कई भाषाओं में अनुवाद भी किया गया हैै। यह किताब असानी से किसी बुक्स स्टाॅल (online bookstore) पर मिल जाती हैं या किसी भी आॅनलाइन बुक्स स्टोर से भी आप इसे बाईबुक्स आॅनलाइन (buy books online)कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment